क्या टूरिज्म में चाहिए ग्लोबल जॉब? स्पेन की इन यूनिवर्सिटी से करें पढ़ाई

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

Tourism Management in Spain (Freepik)

Tourism Management in Spain: अगर आप टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इंटरनेशनल करियर बनाना चाहते हैं, तो स्पेन एक शानदार ऑप्शन है. यहां की मजबूत टूरिज्म इंडस्ट्री, मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम और ग्लोबल एक्सपोजर स्टूडेंट्स को उनके फ्यूचर की ओर आगे बढ़ने का मौका देती है.

विज्ञापन

Tourism Management in Spain: दुनिया भर में टूरिज्म इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है. इसमें करियर के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं.  ऐसे में Tourism Management एक पॉपुलर और करियर ऑरिएंटेड कोर्स बन चुका है. अगर आप विदेश में इस सेक्टर  में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो स्पेन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. स्पेन दुनिया के प्रमुख टूरिज्म देशों में शामिल है, जहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं.

विज्ञापन

यहां की मजबूत टूरिज्म इंडस्ट्री, मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम और इंटरनेशनल एनवायरनमेंट स्टूडेंट्स को थ्योरेटिकल नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपिरियंस अनुभव भी प्रोवाइड करता है. इसलिए स्पेन में टूरिज्म मैनेजमेंट की पढ़ाई काफी फेमस है. आइए जानते हैं कि यहां टूरिज्म मैनेजमेंट (Tourism Management in Spain) की पढ़ाई का क्या इंपोर्टेंस है. 

स्पेन में Tourism Management क्यों करें ? 

दुनिया के सबसे पॉपुलर टूरिज्म देशों में से एक है. यहां टूरिज्म मैनेजमेंट (Tourism Management in Spain) की पढ़ाई करना सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि ग्लोबल करियर की मजबूत शुरुआत करना है. आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण – 

 मजबूत टूरिज्म इंडस्ट्री

स्पेन हर साल करोड़ों इंटरनेशनल टूरिस्ट का स्वागत करता है. इतनी बड़ी इंडस्ट्री के कारण स्टूडेंट्स को रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलता है. 

 इंटरनेशनल एनवायरनमेंट 

यहां दुनिया भर से स्टूडेंट पढ़ने आते हैं. इससे उन्हें अलग-अलग कल्चर को समझने और ग्लोबल नेटवर्क बनाने का मौका मिलता है. 

 प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप

स्पेन में कई यूनिवर्सिटी होटल, रिसॉर्ट, ट्रैवल एजेंसी और इवेंट कंपनियों के साथ इंटर्नशिप का मौका देते हैं, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ अनुभव भी मिलता है. 

 इंग्लिश मीडियम कोर्स

कई इंस्टीट्यूट Tourism और Hospitality के कोर्स इंग्लिश में भी कराते हैं, जिससे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई आसान हो जाती है. 

यूरोप में करियर के अवसर

स्पेन से डिग्री लेने के बाद पूरे यूरोप में नौकरी के अवसर खुलते हैं, खासकर होटल मैनेजमेंट, ट्रैवल मैनेजमेंट और एयरलाइन सेक्टर में. 

बेहतर लाइफस्टाइल और कल्चर 

स्पेन का कल्चर, सेफ माहौल और मॉडर्न फैसिलिटी छात्रों को एक अच्छा स्टूडेंट लाइफ एक्सपिरियंस देती हैं. 

Tourism Management in Spain: टॉप यूनिवर्सिटी 

स्पेन में कई इंस्टीट्यूट है, जहां टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी और इंटरनेशनल बिजनेस में ग्लोबल लेवल की एजुकेशन प्रोवाइड कराई जाती है. टूरिज्म मैनेजमेंट के लिए स्पेन के टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं- 

  • यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना
  • यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रानाडा
  • EU बिजनेस स्कूल 
  • Les Roches 

Tourism Management in Spain: करियर के अवसर 

टूरिज्म मैनेजमेंट करने के बाद होटल मैनेजर, ट्रैवल कंसल्टेंट, इवेंट मैनेजर, एयरलाइन मैनेजमेंट और क्रूज लाइन मैनेजमेंट जैसे करियर ऑप्शन होते हैं. स्पेन से पढ़ाई के बाद यूरोप और अन्य देशों में नौकरी के अवसर और भी बढ़ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिटिकल साइंस, जानें कौन दिलाएगा ज्यादा मार्क्स?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola