पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिटिकल साइंस, जानें कौन दिलाएगा ज्यादा मार्क्स?

Updated at : 14 Feb 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC

UPSC

Best Optional Subject for UPSC: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिटिकल साइंस दोनों ही यूपीएससी के लिए एक मजबूत और पॉपुलर ऑप्शन है. सही सब्जेक्ट का सिलेक्शन करना आपकी रुचि और लिखने की कैपेसिटी पर निर्भर करता है. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इन दोनों सब्जेक्ट का क्या इम्पॉर्टेंस है.

विज्ञापन

Best Optional Subject for UPSC: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम सिर्फ एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम नहीं, बल्कि देश की सबसे पॉपुलर और चैलेंजिंग एग्जाम्स में से एक है. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही स्ट्रेटेजी और समझदारी से लिया गया डीसीजन भी उतना ही जरूरी होता है. खासकर ऑप्शनल सब्जेक्ट का सिलेक्शन करना, क्योंकि यही विषय मुख्य परीक्षा (Mains) में आपके कुल मार्क्स को काफी हद तक प्रभावित करता है.

अधिकतर स्टूडेंट्स दो सब्जेक्ट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिटिकल साइंस के बीच उलझन में रहते हैं. दोनों ही सब्जेक्ट सिविल सर्विस से सीधे जुड़े हैं. यह जनरल स्टडीज पेपर में मदद करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि UPSC के लिए कौन सा सब्जेक्ट बेहतर है. आइए जानते हैं.

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन क्या है ?

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट में यह पढ़ाया जाता है कि कैसे सरकार काम करती है, पॉलिसीज कैसे बनती और लागू होती है. सरकार का कामकाज कैसे चलता है, यही पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन है. इसमें पॉलिसी मेकिंग, स्ट्रक्चर ऑफ गवर्नमेंट डिपार्टमेंट, सेंट्रल एंड स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन, रोल ऑफ पब्लिक सर्विस और एडमिनिस्ट्रेटिव थ्योरीज एंड थिंकर्स जैसे टॉपिक्स पढ़ाए जाते हैं. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का सब्जेक्ट सीधे सिविल सर्विस की नौकरी से जुड़ा है. यह सब्जेक्ट प्रैक्टिकल समझ भी देता है.

पॉलिटिकल साइंस क्या है ?

पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट में राजनीति, सरकार, संविधान, लोकतंत्र, इंटरनेशनल रिलेशन, भारत की विदेश नीति, वर्ल्ड पॉलिटिक्स और इलेक्शन सिस्टम जैसे टॉपिक्स पढ़ाए जाते हैं. यह सब्जेक्ट जनरल स्टडीज (खासकर GS पेपर 2) और निबंध में बहुत मदद करता है. पॉलिटिकल साइंस में हमें गवर्नमेंट, पॉलिटिक्स और ग्लोबल रिलेशन को समझने में हेल्प करता है.

UPSC के लिए कौन बेहतर?

अगर आप छोटा सिलेबस और एडमिनिस्ट्रेटिव सब्जेक्ट पसंद करते हैं, तो UPSC एग्जाम के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन बेहतर हो सकता है. वहीं आप राजनीति, संविधान और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे टॉपिक्स में इंटरेस्ट रखते हैं, तो पॉलिटिकल साइंस ज्यादा फायदेमंद रहेगा. सही सब्जेक्ट का सिलेक्शन करना आपकी रुचि, समझ और आंसर लिखने की कैपेसिटी पर डिपेंड करता है.

यह भी पढ़ें: क्रिएटिव दिमाग के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, कमाई लाखों में

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola