कंप्यूटर साइंस नहीं, ये ब्रांच बन रहा है छात्रों की पहली पसंद, 25 लाख से ज्यादा होगी Salary 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Nov 2025 10:54 AM

विज्ञापन

बेस्ट बीटेक ब्रांच (प्रतीकात्मक तस्वीर. फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Best BTech Branch AI And Machine Learning: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में से एक हैं. यही वजह है कि इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स अब नॉर्मल बीटेक को छोड़कर एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक कर रहे हैं. एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक करने पर न सिर्फ नौकरी के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे बल्कि हाई सैलरी भी मिलती है. आइए, जानते हैं एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक करने के फायदे.

विज्ञापन

Best BTech Branch AI And Machine Learning: आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में से एक हैं. यही वजह है कि इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स अब नॉर्मल बीटेक को छोड़कर एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक के प्रति रुझान दिखा रहे हैं. एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक करने पर न सिर्फ नौकरी के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे बल्कि हाई सैलरी (High Salary BTech Branch) भी मिलती है. साथ ही इस फील्ड में रिसर्च और इनोवेशन पर ध्यान दिया जाता है.

जैसे जैसे कंपनियां एआई और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं, वैसे-वैसे ही एआई प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस क्षेत्र में स्किल वाले प्रोफेशनल की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है. 

Best BTech Branch Career Options and Salary: बेहतर करियर ऑप्शन और सैलरी 

टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है. साथ ही सैलरी भी काफी अच्छी मिलती है. अनुभव या IIT की डिग्री होने पर कैंडिडेट्स की सैलरी 25-39 लाख या उससे अधिक सैलरी हो सकती है. वहीं आमतौर पर फ्रेशर्स की सैलरी 8-20 लाख रुपये सालाना होती है. 

BTech AI & Data Science Career Options: करियर ऑप्शन

  • डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist)
  • एआई इंजीनियर (AI Engineer)
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर (Machine Learning Engineer)
  • डेटा एनालिस्ट (Data Analyst)
  • बिजनेस इंटेलीजेंस एनालिस्ट (Business Intelligence Analyst)
  • रिसर्च साइंटिस्ट (Research Scientist)

IIT For AI and Machine Learning BTech: किन आईआईटी कॉलेज से करें एआई में बीटेक 

  • IIT रुड़की
  • IIT मद्रास
  • IIT खड़गपुर
  • IIT गुवाहाटी 

Best BTech Branch in Demand: एआई और मशीन लर्निंग से बीटेक की क्यों बढ़ रही है डिमांड?

तेजी से बढ़ती मांग

एआई और एमएल टेक्नोलॉजी को अपनाने वाली कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे विशेषज्ञों की डिमांड हाई है.

हाई सैलरी वाला करियर 

इस क्षेत्र की नौकरियां टेक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली मानी जाती हैं.

करियर ओरिएंटेड फील्ड

आने वाले दशकों में एआई हर इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बनने वाला है, जिससे यह करियर लंबे समय तक डिमांड में रहने वाला है और साथ ही इसमें काफी ग्रोथ देखा जाएगा. 

करियर ऑप्शन 

ग्रेजुएशन के बाद एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, एमएल इंजीनियर या रिसर्चर जैसे रोल्स मिल सकते हैं. इस फील्ड में युवाओं को कई सारे करियर ऑप्शन मिल सकते हैं. एआई एक्सपर्ट की डिमांड भारत ही नहीं, विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्लोबल करियर की संभावनाएं खुलती हैं.

इनोवेशन और रिसर्च के अवसर

एआई में नए प्रोजेक्ट्स जैसे सेल्फ-ड्राइविंग कार, हेल्थकेयर एनालिटिक्स या स्मार्ट सिस्टम पर काम करने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें- Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस या डेटा साइंस? जानिए किसमें है बेहतर करियर स्कोप 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola