ePaper

BTech CS या Biotech? जानिए किसमें है ज्यादा सैलरी और बेहतर करियर

Updated at : 17 Feb 2026 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
BTech CS vs Biotech

BTech CS vs Biotech: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech CS vs Biotech: 12वीं के बाद करियर को लेकर काफी उलझन होता है कि बीटेक CS करें या बायोटेक. साइंस की बढ़ती डिजिटल डिमांड और बायोटेक की रिसर्च बेस्ड दुनिया में स्टूडेंट्स को काफी कन्फ्यूजन रहता है कि किस कोर्स को चुनने से करियर बेहतर होगा.

विज्ञापन

BTech CS vs Biotech: आज के समय में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि  BTech कंप्यूटर साइंस (CS) करें या BTech बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग. एक ओर कंप्यूटर साइंस है, जो AI, Data Science, Cyber Security और Software Development जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टर से जुड़ा है. डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ इस सेक्टर की डिमांड लगातार बढ़ रही है. दूसरी ओर Biotechnology है, जो हेल्थ, मेडिसिन और रिसर्च से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है. बायोटेक और हेल्थ सेक्टर में भी नए अवसर तेजी से उभरे हैं. आइए जानते हैं कि किस सेक्टर (BTech CS vs Biotech) में ज्यादा जॉब अवसर, बेहतर सैलरी और फ्यूचर ग्रोथ मिलेगा.  

BTech कंप्यूटर साइंस क्या है ? 

भारत में कंप्यूटर साइंस सबसे ज्यादा डिमांड वाला इंजीनियरिंग ब्रांच है, खासकर IT और Tech कंपनियों में. इस कोर्स में कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, AI, ML, डेटा साइंस, नेटवर्किंग और  साइबर सिक्योरिटी जसे टेक्निकल सब्जेक्ट्स पर ध्यान दिया जाता है. एक CS इंजीनियर की स्टार्टिंग सैलरी 4 से 10 लाख रुपये होती है. ग्लोबल टेक और एक्सपिरियंस्ड रोल्स में पैकेज और ज्यादा बढ़ सकते हैं. कंप्यूटर साइंस कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स MTech, प्रोग्रामिंग, AI रिसर्चर, PhD और साइबर सिक्योरिटी स्पेशलाइजेशन जैसे फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं. 

 बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग

बायोलॉजी और इंजीनियरिंग ब्रांच के कॉम्बिनेशन वाला कोर्स जैसे जीन टेक्नोलॉजी, बायोप्रोसेसिंग और बायोइन्फॉर्मेटिक्स होते हैं. बायोटेक्नोलॉजी कोर्स इंडस्ट्री, फार्मा, हेल्थकेयर और रिसर्च-लैब्स पर फोकस है. बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियर की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 3 से 8 लाख रुपये होते हैं. कुछ साल के एक्सपिरियंस होने के बाद सैलरी 15 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है. 

BTech CS vs Biotech: कौन सा कोर्स है बेहतर 

अगर आपका इंटरेस्ट कंप्यूटर, कोडिंग, टेक्नोलॉजी, AI और डेटा साइंस में है, तो बीटेक CS चुनना बेहतर होगा. इस कोर्स को करने के बाद ज्यादा जॉब, हाई पैकेज और ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज मिलती है. वहीं आपको हेल्थ साइंस, रिसर्च, एग्रीकल्चर और मेडिसिन प्रोडक्शन में रुचि है, तो बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग सिलेक्ट कर सकते हैं. इसमें इंडस्ट्री स्पेसिफिक रोल और रिसर्च फोकस्ड मौके मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: MBA या MCom, जानें किस कोर्स में मिलेगी बेहतर सैलरी और जॉब ऑफर

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola