एक साथ कैसे निकाले GATE और UPSC, दोनों Tough Exam के लिए काम आएंगे ये टिप्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Sep 2025 7:50 AM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (IB SA City Slip 2025 OUT)
Dual Exam Preparation Tips: कई बार कुछ छात्र एक साथ दो परीक्षा की तैयारी करते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो यूपीएससी और गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बताएंगे कि एक साथ दोनों परीक्षा की तैयारी कैसे करें. देखें टिप्स.
Dual Exam Preparation Tips In Hindi: आज के समय में युवाओं को बताने की जरूरत नहीं कि उन्हें क्या करना चाहिए और कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए. कई होनहार छात्र तो एक साथ दो-दो परीक्षा की तैयारी करते हैं और कई बार दोनों में ही सफलता भी हासिल कर लेते हैं. हालांकि, दो परीक्षा की तैयारी साथ-साथ करना इतना आसान भी नहीं. इसके लिए एक सही स्ट्रैटजी को फॉलो करना जरूरी है.
Dual Exam Preparation Tips: एक साथ दो कठिन परीक्षा की तैयारी
पल्लवी भारद्वाज (Pallavi Bharadwaj) ने साथ-साथ यूपीएससी और गेट परीक्षा की तैयारी की थी. उन्होंने अपने कई सारे इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों को ऐसे टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप भी दो-दो परीक्षा की तैयारी एक साथ कर सकते हैं. पल्लवी उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो एक साथ कई कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी करते हैं.
UPSC GATE Exam Tips: यूपीएससी और गेट जैसी परीक्षा के लिए कुछ जरूरी टिप्स
यदि आप भी यूपीएससी और गेट परीक्षा की साथ-साथ तैयारी करने की योजना बना रहे हैं तो नीचे बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं-
ड्यूल प्रीपेरेशन स्ट्रैटजी
छात्र इस रणनीति को अपनाते हुए UPSC और GATE दोनों परीक्षा के लिए टॉपिक वाइज तैयारी कर सकते हैं. इस रणनीति के तहत एक साथ दो परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं.
प्रैक्टिस पेपर्स की भूमिका
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की नियमित रूप से हल करें. इसके लिए अलग-अलग दिन या घंटे निर्धारित करें जैसे कि सुबह में यूपीएससी के लिए प्रश्नपत्र हल कर लिया और शाम में गेट के लिए.
समय प्रबंधन जरूरी है
दोनों परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय विभाजन और शेड्यूल बनाना बेहद जरूरी है. एक विस्तृत शेड्यूल बनाएं, जिसमें हर विषय के लिए अलग समय स्लॉट तय करें. थ्योरी और प्रैक्टिस के बीच संतुलन बनाएं. ये अनुशासन गेम चेंजर बन सकता है.
निरंतरता
निरंतर अध्ययन करना जरूरी है. रात्रि में देर तक पढ़ाई से बेहतर, नियमित अध्ययन प्रभावी रहता है. रोजाना नियमित पढ़ाई, कॉन्सेप्ट को गहराई से समझना, और छोटे-छोटे टारगेट पूरे करना यही आपके असली ताकत साबित होंगे.
खुद को करें मोटिवेट
खुद को मोटिवेट करते रहें. Yes I Can, मैं कर लूंगी/लूंगा जैसे वाक्य खुद से कहते रहें. दृढ़ता के साथ तैयारी करें. लेकिन किसी परीक्षा को खुद पर हावी न होने दें. खुद पर भरोसा जताएं कि आप कर लेंगे.
यह भी पढ़ें- BHU का Special Course, नौकरी के साथ मिलेगा देश-विदेश घूमने का सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










