BHU का Special Course, नौकरी के साथ मिलेगा देश-विदेश घूमने का सुनहरा मौका

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :10 Aug 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
BHU Admission 2025 Travel and Tourism Course

BHU Admission 2025 Travel and Tourism Course

BHU Admission 2025: देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में टूरिज्म और ट्रैवेल के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ट्रैवल एंड टूरिज्म को लेकर एक खास कोर्स चलाता है. 12वीं की डिग्री है तो इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बीएचयू के इस कोर्स के बारे में देखें.

विज्ञापन

BHU Admission 2025 Travel and Tourism Course: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें घूमना बेहद पसंद है और वे इसे पेशा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आपके लिए ट्रैवल और टूरिज्म संबंधित कोर्स बेस्ट हैं. इस नौकरी में काम के साथ-साथ घूमना भी है. साथ ही सैलरी भी जबरदस्त है. देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में टूरिज्म और ट्रैवेल के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ट्रैवल एंड टूरिज्म को लेकर एक खास कोर्स चलाता है. अगर आपकी रूचि इस कोर्स में है तो आइए जानते हैं इस कोर्स के बारे में डिटेल में.

BHU Admission 2025: 12वीं के बाद लें दाखिला

बीएचयू विश्वविद्यालय के कला संकाय के टूरिज्म डिपार्टमेंट में बीए इन टीटीएम कोर्स (ट्रैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट) चलाया जाता है. बीएचयू मुख्य कैंपस के अलावा राजीव गांधी साउथ कैंपस में भी इस कोर्स की पढ़ाई होती है. 12वीं की डिग्री है तो इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यह कोर्स 3 साल का है, जिसमें छात्रों को टूर से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है और टूर मैनेजमेंट गुण सीखाए जाते हैं. 

BHU Admission 2025: कैसे करें आवेदन?

बीएचयू के इस कोर्स के लिए एडमिशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है. बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट Bhu.ac.in पर जाकर अंडर ग्रेजुएट टेस्ट (UGT) पर क्लिक कर इसका फॉर्म भर सकते हैं.

Travel and Tourism Course Career Options: ट्रैवल एंड टूरिज्म करियर ऑप्शन

  • होटल
  • रिजॉर्ट
  • एयर लाइंस
  • ट्रैवेल एजंसी 

Travel and Tourism Course Fees: ट्रैवल एंड टूरिज्म फीस

बीएचयू में ट्रैवल एंड टूरिज्म को लेकर जो डिप्लोमा कोर्स चलाया जाता है, उसकी फीस करीब 10,000 है. वहीं बीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म की फीस यूनिवर्सिटी फीस है. वहीं MTTM यानी कि एमए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म की फीस 40000 रुपये है. 

यह भी पढ़ें- BHU में टूटा रिकॉर्ड! General को 149 नंबर पर भी मिलेगा इस कोर्स में एडमिशन, Cut Off डाउन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola