बड़ी डिग्री को कह दो Bye-Bye! अब इन शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से कमाएं लाखों

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Jan 2026 10:07 AM

विज्ञापन

बेस्ट शॉर्ट टर्म कोर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Best Short Term Course After 12th: आज के समय में किसी के पास समय नहीं है. यही कारण है कि 3 से 12 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स, जिसकी मदद से आप लाखों कमा सकते हैं.

विज्ञापन

Best Short Term Course After 12th: आज के डिजिटल दौर में करियर बनाने के लिए अब सिर्फ लंबी-लंबी डिग्रियां ही इकलौता रास्ता नहीं रहीं. तेजी से बदलते जॉब मार्केट में कंपनियां अब स्किल्स को ज्यादा महत्व दे रही हैं. यही वजह है कि 3 से 12 महीने के शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. कम समय, कम फीस और जल्दी जॉब मिलने की वजह से ये कोर्स उन स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी बेहतर विकल्प (Best Career Options) बन गए हैं, जो जल्दी कमाई की शुरुआत करना चाहते हैं.

Best Short Term Course After 12th: डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में सोशल मीडिया मार्केटिंग, SEO, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स डिजिटल मार्केटर, सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर काम कर सकते हैं. शुरुआती सैलरी 20 से 40 हजार रुपये महीने तक होती है, जो अनुभव के साथ लाखों में पहुंच सकती है.

Best Short Term Course After 12th: डेटा साइंस

डेटा साइंस आज के समय का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स माना जाता है. इसमें डेटा एनालिसिस, पायथन, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इस कोर्स के बाद डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट जैसे प्रोफाइल पर जॉब मिलती है. शुरुआती पैकेज 6 से 10 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है.

Best Short Term Course After 12th: AI/ML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग)

AI/ML कोर्स में स्मार्ट सिस्टम बनाना, चैटबॉट, ऑटोमेशन टूल्स और प्रेडिक्शन मॉडल तैयार करना सिखाया जाता है. इस फील्ड में AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और रिसर्च एनालिस्ट जैसे करियर ऑप्शन हैं. फ्रेशर्स के लिए भी 7 से 12 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल सकता है.

Best Short Term Course After 12th: वेब डेवलपमेंट

वेब डेवलपमेंट कोर्स में HTML, CSS, JavaScript, React और बैकएंड डेवलपमेंट सिखाया जाता है. इसके बाद वेब डेवलपर, फ्रंटएंड या फुल स्टैक डेवलपर के तौर पर काम किया जा सकता है. शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना से शुरू होकर अनुभव के साथ 10 लाख रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.

Best Short Term Course After 12th: UX/UI डिजाइन

UX/UI डिजाइन कोर्स में मोबाइल ऐप और वेबसाइट के डिजाइन से जुड़ी स्किल्स सिखाई जाती हैं. इसके बाद UX डिजाइनर, UI डिजाइनर और प्रोडक्ट डिजाइनर जैसे रोल मिलते हैं. शुरुआती पैकेज 4 से 8 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है.

Best Short Term Course After 12th: साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के चलते साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इस कोर्स में नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग और डेटा प्रोटेक्शन सिखाया जाता है. इसके बाद साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, एथिकल हैकर और सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में करियर बनाया जा सकता है. शुरुआती पैकेज 5 से 10 लाख रुपये सालाना तक होता है.

यह भी पढ़ें- IGNOU New Course: अब घर बैठे बनें डेटा साइंटिस्ट, IGNOU ने शुरू किया ये खास कोर्स 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola