IGNOU New Course: अब घर बैठे बनें डेटा साइंटिस्ट, IGNOU ने शुरू किया ये खास कोर्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Dec 2025 6:38 PM
इग्नू का नया कोर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
IGNOU New Course: इग्नू ने न्यू कोर्स लॉन्च किया है. अगर आपको भी डाटा साइंस का कोर्स करना है तो ये खबर आपके लिए है. आइए, जानते हैं इस कोर्स की योग्यता और अन्य डिटेल. साथ ही जानेंगे कि कैसे अप्लाई करेंगे.
IGNOU New Course: आज के समय में डाटा साइंस से जुड़े कोर्स की काफी डिमांड है. कई सारे संस्थान ये कोर्स ऑफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब घर बैठे भी डाटा साइंस का कोर्स कर सकते हैं. जी हां, इग्नू ने नई पहल की है. दरअसल, इग्नू के ‘स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज’ (SOCIS) ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में डाटा साइंस और एनालिटिक्स में एमएससी (MSCDSA) का कोर्स शुरू हुआ है. इस कोर्स को करने के बाद बिजनेस, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डेटा से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का काम कर सकते हैं.
IGNOU New Course: क्रेडिट सिस्टम और एग्जिट ऑप्शन
यह कोर्स क्रेडिट आधारित प्रोग्राम है, जिसमें स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान लचीलापन मिलता है. इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसका एग्जिट ऑप्शन है. अगर कोई छात्र पहले दो सेमेस्टर यानी 40 क्रेडिट सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद पढ़ाई छोड़ना चाहता है, तो उसे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स की डिग्री दी जाएगी. यह सुविधा खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है, जो कम समय में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं.
IGNOU New Course Eligibility: योग्यता और माध्यम
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. यह कोर्स फिलहाल केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है. यह प्रोग्राम उन प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो नौकरी के साथ-साथ अपनी स्किल्स को अपग्रेड करना चाहते हैं.
IGNOU New Course Steps To Apply: आवेदन कैसे करें?
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट (ग्रेजुएशन डिग्री आदि) अपलोड करें.
- ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस का घट रहा क्रेज, 2026 में नंबर 1 साबित हो सकता है ये BTech ब्रांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










