BSE Odisha 10th Result 2026: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां करना है चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 May 2026 9:49 AM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट और DigiLocker की मदद से देख सकते हैं.
BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज यानी कि 2 मई 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. लंबे वक्त से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने स्कोरकार्ड का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी सामने आएंगे.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे-
- bseodisha.ac.in
- orissaresults.nic.in
BSE Odisha 10th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- BSE Odisha 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें
DigiLocker से चेक करें रिजल्ट
- DigiLocker ऐप/वेबसाइट खोलें
- digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप ओपन करें
- लॉगिन करें / अकाउंट बनाएं
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
- नया यूजर है तो Sign Up करके रजिस्ट्रेशन करें
- होमपेज पर Education या Boards सेक्शन चुनें
- BSE Odisha चुनें
- Board of Secondary Education, Odisha पर क्लिक करें
- डिटेल्स जैसे कि रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
- सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
- इसे डाउनलोड या सेव कर लें
यह भी पढ़ें- MP Police SI भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










