न भारी बैग, न किताबों का वजन, यूपी में होगा 10 दिनों का बैगलेस स्कूल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Nov 2025 1:50 PM

विज्ञापन

यूपी में Bagless School की घोषणा (सांकेतिक फोटो)

Bagless School: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए Bagless School का फैसला लिया है. ऐसे में अब सालभर में 10 दिन ऐसे होंगे जब बच्चे स्कूल तो आएंगे, लेकिन बैग नहीं लाएंगे. न भारी बस्ता, न किताबों का वजन. बस मजेदार तरीके से सीखने का दिन. यह कदम NEP 2020 के तहत लिया गया है जिससे बच्चों को रटने की जगह असली और काम की चीजें सीखने को मिलें.

विज्ञापन

Bagless School: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और दिलचस्प कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए 10 दिन का बैगलेस स्कूल कार्यक्रम (Bagless School Program) शुरू किया है. इस पहल का सबसे बड़ा मकसद बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करना और उन्हें सीखने का मजेदार और आसान माहौल देना है. यह कदम नई शिक्षा नीति यानी NEP 2020 के तहत उठाया गया है, जिसमें रटने की बजाय बच्चों को गतिविधियों के जरिए सीखने पर ज्यादा जोर दिया गया है.

Bagless School के लिए आनंदम गाइडलाइन

SCERT ने इस पहल के लिए ‘आनंदम’ नाम की गाइडलाइन बनाई है. नाम से ही समझ आ जाता है कि इसका मकसद बच्चों को पढ़ाई से डराना नहीं, उन्हें हंसाते-खेलाते सीखाना है. इन बैगलेस दिनों में बच्चे सिर्फ किताबें खोलते नहीं दिखेंगे, बल्कि करेंगे, समझेंगे और मजे-मजे में चीजें सीखेंगे. यहां गतिविधियां ऐसी होंगी जो बच्चों की सोच, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को आसमान तक पहुंचा दें.

Up bagless school news

वर्कशॉप, स्किल और ट्रिप पर फोकस

इन 10 दिनों में बच्चों के लिए मजेदार और काम की गतिविधियों का पूरा पैकेज तैयार है. स्किल-बेस्ड लर्निंग सेशन होंगे. जहां बच्चों को वो चीजें सिखाई जाएंगी जो जिंदगी में सच में काम आएंगी. इसके अलावा क्रिएटिव और थीम वर्कशॉप होगी, जिसमें बच्चे अपनी कल्‍पनाशक्ति के पंख खोलकर उड़ान भरेंगे.

इस प्रोग्राम के तहत एजुकेशनल ट्रिप भी कराए जाएंगे, जहां बच्चे किताबों से बाहर निकलकर असली दुनिया को जानेंगे. साथ ही ग्रुप एक्टिविटीज कराए जाएंगे, जिनमें teamwork और दोस्ती दोनों एक साथ मजबूत होंगे. इसे नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की तर्ज पर तैयार किया गया है.

शनिवार बना ‘फन डे’

इस नए सिस्टम में शनिवार का मजा ही अलग है. इस दिन बच्चों को बिल्कुल अलग अंदाज में सीखने का मौका मिलेगा. कोई खेलने में व्यस्त होगा, कोई आउटडोर एक्टिविटी में, कोई पिकनिक के मजे लेगा और कोई स्पीच या डिबेट में अपनी धाक जमाएगा. हफ्ते का यह दिन बच्चों को पढ़ाई के टेंशन से बाहर निकालकर फ्रेश कर देगा.

इन बैगलेस दिनों का मकसद साफ है. बच्चों को आराम, मजा और समझ तीनों एक साथ देना. इससे बच्चे न सिर्फ पढ़ाई से जुड़े रहेंगे, बल्कि अपनी रुचियों को पहचानेंगे, नए दोस्त बनाएंगे और बेफिक्र होकर सीख सकेंगे. सरकार का कहना है कि इससे बच्चों का तनाव घटेगा और स्कूल आना उन्हें बोरिंग नहीं, बल्कि मजेदार लगेगा.

यह भी पढ़ें: 120000 Per Month Salary के लिए आज ही करें अप्लाई, इस बैंक ने निकाली 115 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola