120000 Per Month Salary के लिए आज ही करें अप्लाई, इस बैंक ने निकाली 115 पदों पर भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Nov 2025 12:07 PM
BOI वैकेंसी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
BOI Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में 115 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आज से अप्लाई (Apply) कर सकते हैं. इस वैकेंसी की खास बात ये है कि सैलरी काफी अच्छी है. ऐसे में बैंक की नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए ये सुनहरा मौका है.
BOI Vacancy 2025: अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में 115 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नौकरी पाने वाले कैंडिडेट्स को शुरुआती सैलरी के तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति महीने मिलेंगे. अगर आप भी BOI की इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले योग्यता, आयु सीमा जैसी अन्य डिटेल्स दिखें.
BOI Vacancy 2025 Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
BOI की इस भर्ती के लिए कुछ समय पहले नोटिफिकेशन जारी किया गया था. वहीं आज से यानी कि 17 नवंबर 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट (BOI Vacancy Last Date) 30 नवंबर 2025 है.
BOI Vacancy 2025 Post Details: किन-किन पोस्ट पर निकाली गई है वैकेंसी?
- चीफ मैनेजर- 15
- सीनियर मैनेजर- 54
- मैनेजर – 44
- लॉ ऑफिसर- 2
BOI Vacancy 2025 Age Limit: क्या है आयु सीमा?
बैंक की इस नौकरी के लिए न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit) 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) 45 तय की गई है. इससे ज्यादा आयु सीमा वाले कैंडिडेट्स अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 45 साल
BOI Vacancy 2025 Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता?
BOI की इस भर्ती के अनुसार, बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही Oracle सर्टिफिकेट और Oracle सर्टिफाइड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.
BOI Vacancy Selection Process: कैसे होगा चयन?
बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए होगी. दोनों ही फेज की परीक्षा में पास करने वाले कैंडिडेट्स को फाइनल रूप से सेलेक्ट किया जाएगा.
BOI Vacancy Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
- सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 : 10,2300 – 1,20,940 रुपए प्रति महीने
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-3 : 85920 – 1,05,280 रुपए प्रति महीने
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 : 64,820 – 93,960 रुपए प्रति महीने
BOI Vacancy Application Fees: अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है. सामान्य कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. वहीं एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपये का शुल्क है. सभी अन्य कैंडिडेट्स के लिए 850 रुपये का शुल्क है.
BOI Vacancy How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
- BOI की ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें.
- अब रिक्रूटमेंट वाला लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- अब सभी मांगी गई डिटेल्स को भरते हुए फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म को सबमिट कर दें.
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










