बाजार में लागू होगी ओड-ईवन पार्किंग, जाम से मिलेगी मुक्ति

Edited by RAKESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुमका के टीन बाजार व वीर कुंवर सिंह चौक की यातायात समस्या पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

– नियम तोड़ने वालों पर लगाया जायेगा जुर्माना संवाददाता, दुमका दुमका नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी दुमका की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सड़क सुरक्षा कमेटी की पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गयी. शहर में बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा नगर एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी उपस्थित थे. बैठक में टीन बाजार चौक, सिंधी चौक समेत शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से उठाया गया. अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यातायात दबाव कम करने के लिए कई सुझाव दिये. चर्चा के बाद शहर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी. बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद मुख्य बाजार क्षेत्रों में ओड-ईवन प्रणाली के आधार पर पार्किंग व्यवस्था लागू करेगी. इसके तहत एक दिन सड़क के दाहिनी ओर तथा अगले दिन बायीं ओर वाहनों की पार्किंग की अनुमति होगी. इससे सड़क पर अतिक्रमण कम होगा और वाहनों के आवागमन में सुविधा मिलेगी. निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा. चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई. बैठक में डीटीओ मृत्युंजय कुमार, डीएसपी संदीप भगत, एसडीपीओ दिलीप खालको, नगर प्रशासक शीतांशु खालको, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुश्ताक अली, सचिव मनोज कुमार घोष, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अरुण सिंह तथा मोटर मजदूर संघ के प्रतिनिधि कौशल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. चाइना गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय निर्णय लिया गया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स, जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य संयुक्त रूप से जागरुकता अभियान चलायेंगे. इसके माध्यम से व्यवसायियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों तथा पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से संचालित बाहरी वाहनों तथा तथाकथित “चाइना गाड़ियों ” के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही टोटो और ऑटो का संचालन केवल वैध परमिट एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप करने पर जोर दिया गया. बिना वैध दस्तावेज अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन को उम्मीद है कि इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola