धुरंधर 2: क्या इस बार मर जाएगा हमजा? लवर ही बनेगी जान की दुश्मन

धुरंधर मूवी में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह का किरदार
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स को लेकर कई तरह की अटलकें तेज हो गयी हैं. बात यह भी सामने आ रही है कि फिल्म के एंड में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की मौत हो सकती है, जिसे लेकर फैंस हैरान हैं. आखिर फिल्म के ट्रेलर में लोगों को ऐसा क्या दिख गया है, जो लोग इस तरह की अटकलें लगा रहे हैं, आइए जानते हैं…
Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमेक्स से लेकर कहानी तक कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म का नाम उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ा गया था, वहीं अब फिल्म के एंड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, मीडिया में खबरें चल रही हैं कि फिल्म के क्लाइमेक्स में हमजा का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की मौत दिखाई जा सकती है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का गाना
हाल ही में फिल्म का गाना ‘गहरा हुआ’ रिलीज किया गया था. गाने की एक लाइन, “मेरी जन्नत का रास्ता, तू ही तू हुआ…” ने लोगों का ध्यान खींच लिया. अब इस लाइन से लोग आगे की कहानी को कनेक्ट कर रहे हैं.
प्यार में मिल सकता है धोखा
फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर में हमजा और यलीना की प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी. दोनों की शादी भी नहीं हो पाई थी. अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीक्वल में हमजा को अपने ही रिश्ते में बड़ा धोखा मिल सकता है. गाने की एक और लाइन, “तू चांद है एक धधकता हुआ, चोरी से मुझे ही तकता हुआ…” को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं. कुछ फैंस का मानना है कि यलीना चोरी-छिपे हमजा पर नजर रख रही है और उसे इसकी भनक भी लग जाती है.
क्या यलीना ही बनेगी हमजा की दुश्मन?
फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में सारा अर्जुन को हाथ में बंदूक पकड़े दिखाया गया है. इस सीन में उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है. इसी वजह से यह चर्चा तेज हो गई है कि यलीना ही क्लाइमेक्स में हमजा की जान ले सकती है. ट्रेलर और गाने के कुछ सीन सामने आने के बाद लोग अब अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं. हालांकि फिल्म की असली कहानी क्या होगी, इसका खुलासा तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा. मेकर्स ने फिल्म को 19 मार्च के दिन रिलीज करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट… अब हो रहा पछतावा
फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर यहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




