भागलपुर में बनाया जाएगा फोरलेन रोड, लोगों को मिलेगा ये फायदा

Updated at : 14 Mar 2026 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Four lane road built in bhagalpur

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Project: बिहार के भागलपुर जिले में शहर के बीचोबीच फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इस सड़क के बनने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी. फोरलेन सड़क की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में भागलपुर जिले में शहर के बीचोबीच फोरलेन सड़क बनाने की योजना है. फिलहाल शहर में गाड़ियों का दबाव बढ़ने की वजह से लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ती है. इसके साथ ही जाम की वजह से बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं.

कितनी किलोमीटर लंबी होगी सड़क?

जानकारी के मुताबिक, लोहियापुल से होकर अलीगंज बायपास तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर की होगी. इसके साथ ही यह सड़क बायपास जगदीशपुर से मिल जाएगी. इसके बाद यह सड़क आगे चलकर बायपास भलजोर फोरलेन से मिल जाएगी. इसके साथ ही मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन से भी कनेक्ट हो जाएगी. शहर में कनेक्टिविटी बढ़ने से लोगों को सीधा फायदा पहुंच सकेगा.

सड़क निर्माण में कितने रुपए होंगे खर्च?

इस सड़क परियोजना की लागत लगभग 50 करोड़ रुपए है. लोहियापुल से होकर अलीगंज बायपास की तरफ जाने पर जाम की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ती है. लेकिन फोरलेन का निर्माण होने से लोगों को फायदा मिल सकेगा. जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. लोगों के लिए आना-जाना आसान हो सकेगा.

फोरलेन के निर्माण में आ रही थी ये बाधाएं

जानकारी के मुताबिक, फोरलेन के निर्माण के दौरान 1 मीटर का डिवाइडर भी बनाया जाएगा. फोरलेन के निर्माण में इससे पहले कुछ बाधाएं आ रहीं थीं. बिजली के खंभों की वजह से परेशानी आ रही थी. लेकिन अब इस पर सहमति बन गई है. संभावना जताई जा रही है कि इस साल के दिसंबर महीने तक निर्माण कार्य पूरा हो सकता है.

Also Read: LPG क्राइसिस के बीच पटना के डीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन