दरभंगा: पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए लगा सहयोग शिविर, ऑन स्पॉट होगा समाधान
आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन करते विधायक अतिरेक कुमार, मुखिया शकीला खातून व अन्य
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बरना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विधायक अतिरेक कुमार ने पंचायत स्तर पर ही आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया. शिविर में 15 विभागों के काउंटर लगाकर आवेदन लिए गए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. जानिए खबर विस्तार से...
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान प्रखंड की बरना पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक अतिरेक कुमार और मुखिया शकीला खातून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.
पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का प्रयास
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही करना है. उन्होंने कहा कि शिविर में 15 विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में आवेदन लेकर ऑन द स्पॉट समाधान किया जा रहा है. जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव नहीं होगा, उनका 10 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.
विभिन्न विभागों ने प्राप्त किए आवेदन
वरीय प्रभारी मयंक सिंह, सीओ राकेश सिंह यादव और एमओ आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे. संबंधित विभागों के अधिकारी आवेदनों की जांच कर त्वरित निष्पादन में जुटे रहे.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में मुखिया प्रतिनिधि मो. मुजीब, पीएचडी की जेई अंजली कुमारी, प्रभारी बीईओ रौशन कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपु कुमार, पंचायत सचिव मो. निरशाद, बिंदू कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि मो. जमाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










