दरभंगा: फाइलेरिया जांच अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी टीम

Updated:
विज्ञापन

जाले में फाइलेरिया जांच अभियान का उद्घाटन करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में फाइलेरिया जांच अभियान शुरू हो गया है. पहले दिन पांच स्थानों पर जांच शिविर लगाए गए. एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान 30 गांवों में 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच की जाएगी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले प्रखंड में सोमवार से फाइलेरिया जांच अभियान की शुरुआत हो गई. अभियान के पहले दिन शंकर चौक समेत पांच स्थानों पर जांच शिविर लगाए गए. शिविर का उद्घाटन मेडिकल ऑफिसर डॉ. इरशाद आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार तथा जिला प्रतिनिधि चंदेश्वर कर्ण और चंदन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की ली जा रही जांच

एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा ने बताया कि फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों का रक्त नमूना लेकर जांच की जा रही है. पहले दिन जाले शंकर चौक, जाले पंचायत भवन, रेवढ़ा, ढ़ढ़िया समेत पांच स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए.

एक सप्ताह तक चलेगा विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड के सभी 30 गांवों में पहुंचकर फाइलेरिया जांच शिविर लगाएगी. अभियान का उद्देश्य रोग की समय पर पहचान कर मरीजों का उपचार सुनिश्चित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन