दरभंगा स्नातक सीट से जन सुराज के प्रत्याशी रवींद्र यादव, बोले- शिक्षा-रोजगार पर फोकस

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर के साथ रविंद्र यादव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जन सुराज पार्टी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र कुमार यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. प्रत्याशी बनने पर रवींद्र यादव ने शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है.

विज्ञापन

दरभंगा: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी ने रवींद्र कुमार यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने 20 सितंबर को बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किये, जिसमें दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव का नाम शामिल है.

विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित किये जाने पर रवींद्र कुमार यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि क्षेत्र के स्नातकों, शिक्षकों, युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों और जागरूक मतदाताओं की अपेक्षाओं को प्रतिनिधित्व देने का अवसर है.

शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात

रवींद्र यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया.

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों के अधिकार, स्नातकों के हित तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही उच्च शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया.

जन सुराज ने पांच सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र कुमार यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही है.

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होना है. चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से होना बाकी है.

यह भी पढ़ें

कमतौल में तालाब में पलटी स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, केस दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन