दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में बिहार की बेटी की जीत, पघारी की हर्षना को ग्रामीणों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

जीत के बाद हर्षना की तस्वीर। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा की हर्षना कुमारी चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज की है. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सेंट्रल काउंसलर-2 पद पर निर्वाचित होने से उनके पैतृक गांव पघारी में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के पघारी गांव निवासी अमरनाथ चौधरी एवं अंजू देवी की पुत्री हर्षना कुमारी चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल काउंसलर-2 के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है. कॉलेज के चुनाव परिणाम में हर्षना कुमारी को केंद्रीय पार्षद-2 पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है.

विज्ञापन

हर्षना की सफलता से उनके पैतृक गांव पघारी सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिवार और ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जतायी है.

शहीद भगत सिंह कॉलेज में स्नातक की छात्रा हैं हर्षना

हर्षना वर्तमान में शहीद भगत सिंह कॉलेज में स्नातक कला तृतीय वर्ष की छात्रा हैं. चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हर्षना की इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों ने खुशी जतायी है.

उनके भाई हरिओम कुमार चौधरी तथा बहनें शारदा कुमारी एवं साक्षी कुमारी दिल्ली में रहकर व्यवसाय एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं.

गांव में सम्मानित करने की बात

मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने हर्षना की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने इसे महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में उपलब्धि बताया. साथ ही हर्षना के पैतृक गांव लौटने पर उन्हें सम्मानित करने की बात कही.

लोगों ने दी बधाई

हर्षना की सफलता पर प्रो. गीता प्रसाद चौधरी, जगदानंद चौधरी, रामलगण चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, शंकर कुमार चौधरी, शशि भूषण चौधरी, रामकुमार चौधरी, गोपाल चौधरी, पूर्व मुखिया सुशील चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, गणेश चौधरी, डॉ. अर्जुन कुमार चौधरी, अधिवक्ता विनोदानंद चौधरी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम माया देवी सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें

बिरौल में एयरटेल टावर स्मैक केस का मुख्य आरोपित दीपू कामति गिरफ्तार, सहरसा तक जुड़े तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन