दरभंगा: जाले में फाइलेरिया जांच अभियान शुरू, 20 साल से अधिक उम्र के लोगों का लिया जा रहा ब्लड सैंपल

प्रतीकात्मक तस्वीर
Darbhanga News: जाले प्रखंड में फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है.इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम एक सप्ताह में 30 गांवों का दौरा कर 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के खून का नमूना लेगी. जानिए पूरी खबर…
दरभंगा से नवेंदु शेखर पाठक की रिपोर्ट
Darbhanga News: जिले के जाले प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सोमवार से एक विशेष जांच अभियान का आगाज किया गया है.इस अभियान के तहत प्रखंड के शंकर चौक सहित पांच अलग-अलग स्थानों पर विशेष जांच कैंप लगाए गए हैं.इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मेडिकल ऑफिसर डॉ इरशाद आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार, जिला प्रतिनिधि चंदेश्वर कर्ण और चंदन राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच
एमओआइसी डॉ विवेकानंद झा ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया रोगियों की ससमय पहचान और उनके इलाज के लिए यह कदम उठाया गया है.इसके तहत 20 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के रक्त का नमूना (ब्लड सैंपल) लेकर ऑनस्पॉट जांच की जा रही है.ताकि प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके.
एक सप्ताह में 30 गांवों को कवर करेगी टीम
अभियान के पहले दिन जाले शंकर चौक, जाले पंचायत भवन, रेवढ़ा और ढढ़िया समेत पांच प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी जांच करवाई.स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे एक सप्ताह तक चलाया जाएगा.इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैदी से प्रखंड के 30 अलग-अलग गांवों में भ्रमण करेंगी और वहां शिविर लगाकर स्थानीय ग्रामीणों की फाइलेरिया जांच सुनिश्चित करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










