आंगनबाड़ी शिक्षिका को केंद्र में बंद कर जताया विरोध

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली के चुपी चर आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका पर खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह बच्चों के अभिभावकों ने जमकर विरोध किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली के चुपी चर आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका पर खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार सुबह बच्चों के अभिभावकों ने जमकर विरोध किया. गुस्साये अभिभावकों ने शिक्षिका को आंगनबाड़ी केंद्र के भीतर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शिक्षिका को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में कीड़ा और घुन लगे अनाज से बच्चों के लिए खाना बनाया जा रहा था. इसको लेकर कई बार समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन शिक्षिका ने इसे नजरअंदाज किया. इससे नाराज होकर आज उन्होंने विरोधस्वरूप शिक्षिका को केंद्र में बंद कर दिया. हालांकि, शिक्षिका का कहना है कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola