Dhanbad News: अपराधियों ने जमाडा के रिटायर्डकर्मी से 50 हजार रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: अपराधियों ने जमाडा के रिटायर्डकर्मी से 50 हजार रुपये छीने

विज्ञापन

Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रमजानपुर मोड़ के निकट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जमाडा के के रिटायर्ड कर्मी आफताब आलम से करीब 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये. पीड़ित ने इस संबंध में जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है. आफताब आलम ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया एना इस्लामपुर झरिया शाखा से शनिवार को 50 हजार रुपये की निकासी कर जामाडोबा बाजार टेंपो से उतर कर अपने घर रमजानपुर घर जा रहा था. तभी मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झोला में छीन लिया. झोला में 50 हजार रुपये रखे थे. अपराधी घटना के बाद जामाडोबा बाजार की तरफ फरार हो गये. छिनतई की घटना के दौरान उनके हाथ में मोच आ गयी. पीड़ित की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola