अप्रैल में 58 हजार मानव दिवस सृजन करें : बीडीओ

लिट्टीपाड़ा में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कमजोर जनजातीय समूह के एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। छूटे गांवों को चिन्हित कर जल्द सर्वेक्षण पूरा करने को कहा गया। जनगणना 2027 की तैयारी के लिए HLB गठन, मकान सूचीकरण, लैंडमार्क चिन्हांकन एवं रिपोर्ट समय पर जमा करने पर जोर दिया गया। 15वें वित्त आयोग के तहत व्यय, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट भी समय पर जमा करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा योजनाओं में मजदूरों की अधिक मांग उठाने तथा अप्रैल तक 58,989 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, योजनाओं का समय पर समापन और सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी कराने पर भी बल दिया गया।
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. उन्होंने कमजोर जनजातीय समूह एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण को प्राथमिकता दिया. छूटे हुए गांवों को चिह्नित कर शीघ्र सर्वेक्षण पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही जनगणना 2027 के तहत एचएलबीएस गठन, मकान सूचीकरण, लैंडमार्क चिन्हांकन एवं समय पर प्रतिवेदन जमा करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया. 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत व्यय, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट समय पर जमा करने पर भी बल दिया गया. बीडीओ ने सभी 17 पंचायतों में डोभा, टीसीबी, बिरसा सिंचाई कूप, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अबुआ आवास योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों का डिमांड उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने अप्रैल तक 58,989 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने को कहा. इसके अलावा सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण कर मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र निर्माण एवं हैंडओवर सुनिश्चित करने तथा सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, बीडब्ल्यूओ सुनील मुर्मू, जनगणना कोषांग प्रभारी केसी दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




