अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर

बैक टू स्कूल अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित की गई। बीडीओ संजय कुमार, मुखिया शिव टुडू और बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अनामांकित और पढ़ाई से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। 15 से 30 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल संसद, माता समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रधानाध्यापक, सीआरपी, बीआरपी और अन्य शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा

बैक टू स्कूल कैंपेन के तहत सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजय कुमार, मुखिया शिव टुडू और बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अनामांकित और पढ़ाई से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है. इसके लिए 15 से 30 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम होंगे. बाल संसद, माता समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. मौके पर प्रधानाध्यापक, सीआरपी, बीआरपी और अन्य शिक्षाकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola