देवराज सरकार हत्याकांड में एक आरोपी ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ के चर्चित देवराज सरकार हत्याकांड मामले में एक और आरोपी प्रवीण मंडल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नंदीपाड़ा गांव में चार मार्च 2026 को हुए देवराज सरकार उर्फ नेमुआ हत्याकांड मामले में एक आरोपी प्रवीण मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. यह जानकारी नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि देवराज सरकार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी. मृतक की पत्नी लता सरकार के आवेदन के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों खुदू मंडल, कृष्ण मिश्रा, महादेव कर्मकार, आशीष मंडल व डैनी सरकार को पूर्व में जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी थी, इसी बीच प्रवीण मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसे जेल भेज दिया गया है. एक अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है. बता दें कि चार जुलाई को तलवाडंगा के नंदीपाड़ा गांव में देवराज सरकार उर्फ़ नेमुआ सरकार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में देवराज सरकार उर्फ़ नेमुआ की पत्नी लता सरकार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola