स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, हिरणपुर में हर माह होगी गतिविधियों और योजनाओं की पड़ताल

Updated:
विज्ञापन

गुरुगोष्ठी में उपस्थित बीईईओ सुधा कुमारी एवं शिक्षक| Prabhat Khabar Network

हिरणपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईईओ सुधा कुमारी की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र, हिरणपुर में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने की. मौके पर बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी संजय जायसवाल, सीआरपी सुजीत चार समेत शिक्षक मौजूद रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन

ईवीवी पर ऑनलाइन प्रविष्टियों की हुई समीक्षा

गुरुगोष्ठी में दक्षिण ऐप 2.0, यू-डायस प्लस 2026 के अद्यतन, सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्राम सभा, एनआईएलपी तथा प्रोजेक्ट रेल के अभिलेख ईवीवी पर अपलोड करने की स्थिति की समीक्षा की गयी. छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति ईवीवी पर अपलोड करने तथा सभी शिक्षकों के अवकाश की ईवीवी पर प्रविष्टि की जानकारी भी ली गयी.

मध्याह्न भोजन एवं एनीमिया से संबंधित प्रतिवेदन तथा अगस्त 2026 तक बचे चावल और राशि के प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गयी.

स्वास्थ्य जांच और छात्रवृत्ति के डाटा पर चर्चा

बैठक में मध्याह्न भोजन की उपस्थिति एवं एसएमएस की स्थिति की समीक्षा की गयी. अगस्त 2026 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में की गयी स्वास्थ्य जांच की वर्गवार रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. वहीं, छात्रवृत्ति के लिए बच्चों के डाटा की कल्याण विभाग के पोर्टल पर प्रविष्टि, प्रयास कार्यक्रम के संचालन और रजिस्टर के सही संधारण तथा आधार आइडी बनाने की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी.

स्मार्ट क्लास चालू करने और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

गुरुगोष्ठी में प्रवासी एप/एस्कॉर्ट परिवहन, दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति तथा विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 70 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने पर चर्चा की गयी. सभी विद्यालयों में आइसीटी/स्मार्ट क्लास को चालू करने, स्कूल किट वितरण तथा प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के संचालन की स्थिति की भी समीक्षा हुई.

मौके पर शिक्षक शेखर शर्मा, दीपक साहा, दीपक रविदास, राजेश पासवान, सखिचन्द यादव, निताई दास, चन्द्रशेखर साहा एवं एलिजाबेथ केरकेट्टा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola