शहरकोल में आमने-सामने भिड़े बस-ट्रक, तीन घायल; बस चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस.

पाकुड़ के शहरकोल के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के समीप मंगलवार की सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में बस चालक समेत बस में सवार दो यात्री घायल हो गये. घायलों की पहचान पाकुड़ निवासी कविता चार और विद्युत मरांडी के रूप में हुई है. वहीं बस चालक मुमताज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. दयानंद आर्या ने बताया कि हादसे में बस चालक समेत दो यात्रियों को चोट लगी है. बस चालक मुमताज अंसारी की स्थिति गंभीर है. उसका दाहिना पैर टूट गया है, जबकि सिर में भी गंभीर चोट लगी है.

चिकित्सक के अनुसार, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. चालक के परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की इच्छा जतायी है.

ट्रक चालक मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, बस संख्या जेएच 04 एसी 2495 पाकुड़ से महेशपुर की ओर जा रही थी. वहीं ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59 एच 8406 महेशपुर से पाकुड़ की ओर आ रहा था.

इसी दौरान शहरकोल के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola