नीति तारा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, डीडीसी ने कहा योजनाओं की प्रगति की नियमित होगी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में डेटा आधारित सुशासन के लिए नीति तारा पर कार्यशाला आयोजित। डीडीसी ने कहा कि अब विकास योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा और निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में डेटा आधारित सुशासन को सशक्त बनाने तथा विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी और साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूचना भवन सभागार में नीति तारा पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना शाखा के तत्वावधान में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान नीति आयोग के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को नीति तारा मंच की कार्यप्रणाली, डेटा आधारित योजना निर्माण, विकास योजनाओं की वास्तविक समय निगरानी, प्रदर्शन मूल्यांकन तथा साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने कहा कि डेटा आधारित प्रशासन सुशासन की मजबूत आधारशिला है. नीति तारा के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा, कमियों की पहचान और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई संभव होगी. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा. प्रशिक्षण में जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, लिट्टीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola