तीन दिन गांवों में घूमेगा बिरसा कृषि रथ

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

महेशपुर में बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाई गई। यह रथ तीन दिनों तक गांवों में घूमकर किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को महेशपुर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ तीन दिनों तक विभिन्न गांवों में घूमकर किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, कीट प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और मिलटे मिशन योजना की जानकारी देगा. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा अभिजीत कुमार सेल एवं शांतनु कुमार्शील उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola