एसआइआर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी तार्किक क्षमता

प्रशस्ति पत्र के साथ विजेता व उपविजेता | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के एलीट पब्लिक स्कूल में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ के एलीट पब्लिक स्कूल में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक अरविंद कुमार, उपनिदेशक अनुपम आनंद, विद्यालय प्राचार्य अभिजीत कुमार समेत अन्य ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला व पंचशील सदन के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. विद्यार्थियों ने अपने तर्कों, उदाहरणों संवैधानिक मूल्यों तथा तार्किक विश्लेषण के आधार पर एसआइआर को प्रस्तुत किया. निर्णायक मंडली ने नालंदा को विजेता व विक्रमशिला सदन को उपविजेता घोषित किया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया. निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि विद्यालय का मकसद विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद की भावना से विकसित करना है. प्राचार्य अभिजीत राय ने कहा ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को नई दिशा मिलती है. मौके पर सिद्धार्थ रविदास, अंबर हुसैन, स्वप्नदीप राय, मानिक प्रिया, रणवीर रविदास, समृद्धि सिंह, भूमि श्रेया, शिवम साह समेत अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










