भाजपा की ताकत संगठन की मजबूती: सरिता मुर्मू

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

महेशपुर में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

महेशपुर में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक प्रतिनिधि, महेशपुर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और समर्पण से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में साधन ठाकुर, दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रुपेश भगत, मोहन चौबे, जोनास टुडू सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola