पाकुड़िया में छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़िया में छात्राओं को दी गई कानूनी अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों की जानकारी

कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के पीएमश्री कन्या उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को मौलिक अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को पीएमश्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने छात्राओं को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार, कौशल विकास तथा निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. पैनल अधिवक्ता एल्बिना किस्कू एवं सुचंद्रा पांडे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत की भूमिका तथा विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी. साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया. कार्यक्रम में डायन प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभाव और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षिकाएं, पारा लीगल वॉलंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार, पिंटू मरांडी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.


विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola