घर में चल रहा था गांजे का खेल, 200 ग्राम गांजा, तौल मशीन और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के कूड़ापाड़ा में पुलिस ने छापेमारी कर 200 ग्राम गांजा, नकदी और तौल मशीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज.

विज्ञापन

पाकुड़. मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कूड़ापाड़ा मोहल्ले से करीब 200 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा के अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बिक्री के लिए तैयार गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया, मोबाइल फोन और 1090 रुपये नकद भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कूड़ापाड़ा निवासी राजेश घोष के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश घोष अपने घर से गांजा की पुड़िया तैयार कर उसकी बिक्री करता है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर कूड़ापाड़ा स्थित उसके घर पर छापेमारी की गयी.

छोटी-छोटी पुड़िया में रखा था गांजा

छापेमारी के दौरान घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग पुड़िया में रखा करीब 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ. तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा तौलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन, बिक्री के लिए तैयार छोटी-छोटी पुड़िया, एक मोबाइल फोन और 1090 रुपये नकद भी बरामद किए.

ये भी पढ़ें: पोषाहार और अंडे की राशि बकाया, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने विधायक से लगायी गुहार

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी घर से ही गांजा की पुड़िया तैयार कर उसकी बिक्री करता था. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Pakud News - सात माह में 45 सड़क हादसे, 42 लोगों की मौत; 52 गंभीर घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola