11 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, पुराने चोरी के मामले में आखिरकार गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी हामीद शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी 2015 से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे अब जेल भेज दिया गया है.
पाकुड़. नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. नगर थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी अलीगंज निवासी हामीद शेख को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर वर्ष 2015 में नगर थाना क्षेत्र में एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी एवं सामान चोरी करने का आरोप है.
आपके शहर में
2015 से फरार चल रहा था आरोपी
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर छिप रहा था. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने घर पर है.
गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए