बाइकसवार उचक्कों ने महिला से छीनी सोने की चेन

Updated:
विज्ञापन
बाइकसवार उचक्कों ने महिला से छीनी सोने की चेन

पाकुड़ के सिंधीपाड़ा में सोमवार को बाइक पर सवार दो उचक्कों ने महिला अंजू बेरानी के गले से सोने की चेन झपट ली। अंजू पगड़ी कार्यक्रम में जाने के दौरान यह घटना हुई। अपराधी चेन लेकर फरार हो गए। शोर मचने पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता के पति सुरेश बेरानी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा में सोमवार को बाइकसवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. जानकारी के अनुसार सिंधीपाड़ा निवासी सुरेश बेरानी की पत्नी अंजू बेरानी सिंधी धर्मशाला में पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान दो बाइकसवार बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से करीब एक भर सोने की चेन खींचकर फरार हो गये. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी मौके से भाग चुके थे. बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है. पीड़िता के पति सुरेश कुमार बेरानी ने पुलिस को सूचना दी है. प्रभारी थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola