ePaper

भाजपा विधायक की संदिग्ध मौत के खिलाफ उत्तर बंगाल बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, हुई गिरफ्तारी

Updated at : 14 Jul 2020 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायक की संदिग्ध मौत के खिलाफ उत्तर बंगाल बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, हुई गिरफ्तारी

Bengal news, Kolkata news : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे बंद का असर मंगलवार (14 जुलाई, 2020) सुबह से ही दिखने लगा है. हेमताबाद के साथ-साथ पूरे उत्तर बंगाल में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये. विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हुई. अधिकतर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें, बाजार आदि बंद रखे हैं. सड़कों पर गाड़ियां नहीं चली और लोग भी कम दिखें.

विज्ञापन

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे बंद का असर मंगलवार (14 जुलाई, 2020) सुबह से ही दिखने लगा है. हेमताबाद के साथ-साथ पूरे उत्तर बंगाल में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये. विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हुई. अधिकतर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें, बाजार आदि बंद रखे हैं. सड़कों पर गाड़ियां नहीं चली और लोग भी कम दिखें.

undefined

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ही भाजपा ने मंगलवार (14 जुलाई, 2020) को 12 घंटे बंद का आह्वान किया है. इसका असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा है. रायगंज, मालदा और अलीपुरदुआर में दुकान नहीं खुली हैं. सड़कों से गाड़ियां बिल्कुल नदारद रही.

भाजपा के इस बंद को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस की तैनाती इलाकों में की गयी. बंद के समर्थन में अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी, हैमिल्टनगंज हासीमारा, जयगांव जैसे विभिन्न क्षेत्रों के सड़कों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता उतरें. बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया.

undefined

उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध मौत और राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा महासचिव और प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात किया. इस दौरान भाजपा विधायक की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन