Vishwa Hindi Diwas 2022:हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है यह दिन जानें हिंदी भाषा से जुड़े राेचक फैक्ट्स

Vishwa Hindi Diwas 2022: विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है. हिंदी भाषा प्रेमियों के लिए यह बहुत ही खास दिन है.
Vishwa Hindi Diwas 2022: विश्व हिंदी दिवस 1975 में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. 1975 से विभिन्न देशों जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो ने विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था. हिंदी प्रेमियों के लिए यह दिन खास है. हिंदी को अंरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान दिलाना भी इस दिन का मुख्य उद्देश्य है. हिंदी दिवस पर जानें हिंदी के इतिहास और मूल के बारे में रोचक फैक्ट्स.
हिंदी भाषा के रोचक फैक्ट्स
आज हिंदी दिवस पर जानें हिंदी के मूल और इतिहास के बारे में. यहां पढ़ें हिंदी भाषा के कुछ रोचक फैक्ट्स.
हिंदी उर्दू के साथ हिंदुस्तानी से मानकीकृत (standardised) है. हिंदी सीधे उत्तर भारत में हिंदुस्तानी से ली गई है और 19वीं शताब्दी में इसका मानकीकरण (standardised) किया गया था. हिंदी और उर्दू में महत्वपूर्ण समानताएं हैं, और उन्हें अभी भी भाषाई रूप से हिंदुस्तानी के दो रूप माना जाता है.
हिंदी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है और ज्यादातर भारत के उत्तरी भाग में बोली जाती है. हिंदी मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल में भी बोली जाती है. दुनिया भर में 366 मिलियन लोगों द्वारा हिंदी बोली जाती है. यह 5वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है.
अंग्रेजी ने हिंदी से बहुत से शब्द उधार लिए हैं. हिंदी से अंग्रेजी में उधार लिए गए शब्दों के उदाहरण के तौर पर- अवतार, बंदना, बंगला, डिंगी, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शर्बत, शैम्पू, ठग, आंधी और योग शामिल हैं.
हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर की अपनी स्वतंत्र और विशिष्ट ध्वनि होती है परिणामस्वरूप, हिंदी शब्दों का उच्चारण ठीक वैसे ही किया जाता है जैसे वे लिखे जाते हैं, जिससे हिंदी भाषा सीखना आसान हो जाता है.
भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी दिवस 1965 में भारतीय संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने की याद दिलाता है.
आधुनिक देवनागरी लिपि 11वीं शताब्दी में अस्तित्व में आई.
काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास जैसे कई लेखकों ने हिंदी को राजभाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
आधार, डब्बा, हड़ताल, शादी जैसे 26 अंग्रेजी शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए. जनवरी में लॉन्च हुए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं.
वर्ष 1881 में, बिहार ने उर्दू को हिंदी के साथ अपनी एकमात्र आधिकारिक राज्य भाषा के रूप में बदल दिया, इस प्रकार बिहार हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया.
हिंदी के बारे में सबसे दिलचस्प फैक्ट में से एक यह है कि हर संज्ञा का अपना लिंग होता है, चाहे वह पुल्लिंग हो या स्त्रीलिंग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




