BPSC Sarkari Vacancy 2024: बीपीएससी के इन पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें सैलरी, योग्यता से लेकर हर एक डिटेल
BPSC Sarkari Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया जाएगा.
BPSC Sarkari Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आज, 17 जनवरी से आवेदन शुरू कर दिया है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BPSC Sarkari Vacancy 2024: रिक्तियां
बीपीएससी की तरफ से सुपर स्पेशियलिटी विभागों में सहायक प्रोफेसरों की 220 रिक्तियों के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.
BPSC Sarkari Vacancy 2024: जानें कितनी मिलेगी सैलरी
नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक अपुनरीक्षत वेतनमान- 15600-39100/- एवं ग्रेड पे- 6600, और सांतवे अनरिवाइज्ड वेतन स्तर स्ट्रक्चर में वेतन स्तर 11 के तहत सैलरी मिलेगी. संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
BPSC Sarkari Vacancy 2024: आयु सीमा
अनारक्षित कैटेगरी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है. इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है साथ ही बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा कैडर में कार्यरत डॉक्टरों की आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है.
BPSC Sarkari Vacancy 2024: जानिए कैसे करें आवेदन
-
बीपीएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
-
आवेदन प्रपत्र भरें
-
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










