मगध महिला कॉलेज में कैंपेनिंग हुई समाप्त, 29 को पांच पदों के लिए होगा चुनाव
Published by : JUHI SMITA Updated At : 27 Aug 2025 6:28 PM
मगध महिला कॉलेज में बुधवार को पांच पदों के लिए छात्राओं ने अंतिम दिन प्रचार किया.
संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में बुधवार को पांच पदों के लिए छात्राओं ने अंतिम दिन प्रचार किया. उम्मीदवार छात्राओं ने बास्केट बॉल ग्राउंड और स्पोर्ट्स ग्राउंड में छात्राओं के बीच पोस्टर के जरिये अपने पद के साथ अपनी कार्यप्रणाली को लेकर वोट की अपील की. छात्राओं ने सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे कर प्रचार किया. 28 अगस्त को रेस्ट और 29 को सुबह 11:30 बजे से इलेक्शन शुरू होगा. पांच पद ट्रेजरर, सैनिटेशन एंड इन्वायरमेंट सेक्रेटरी, सैनिटेशन एंड इन्वायरमेंट असिस्टेंट सेक्रेटरी, कॉमन रूम सेक्रेटरी और असिस्टेंट कॉमन रूम सेक्रेटरी के लिए होने वाले इस इलेक्शन में वोट देने वाली छात्राओं को चार अटेंडेंस दिया जायेगा. इसी दिन परिणाम की घोषणा की जायेगी. 1 सितंबर को चुनी गयीं छात्राएं शपथ ग्रहण करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










