Durga Puja 2022: कोलकाता के दिल में बसा राजस्थान का शीश महल, देखें तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2022 5:53 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाले दुर्गापूजा बेहद खास तरीकें से मनाई जाती है. इस बार मोहम्मद अली पार्क ने कोलकाता के दिल में राजस्थान का शीश महल बसाने का बेहद ही खुबसूरत प्रयास किया है. इस पूज पंडाल में आकर आपको महसूस होगा जैसे कांच के महल में प्रवेश कर रहे है आप.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हर तरफ दुर्गापूजा की खुशबू फैलने लगी है.बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान थीम पूजा करने के लिये पूजा पंडालों में होड़ लग जाती है. मोहम्मद अली पार्क इस बार कोलकाता ले आया है राजस्थान का शीश महल. इस पूजा पंडाल को देख कर महसूस होगा जैसे हम राजस्थान के शीश महल में पहुंच गये हो.

undefined
कीमती पत्थर और कांच से सजा महल

इसमें सुंदर कांच और कीमती पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है और उसे सुंदर चित्रों और फूलों से सजाया गया है,ताकि वह और भी आकर्षक लगे.

undefined
राजस्थान के लोगों के लिए खास बना महल

पंडाल को ऐसे सजाया गया है जैसे राजस्थान की प्रतिकृति लगे और राजस्थान के लोग जो कोलकाता में रहते हैं उन्हें आकर्षक लगे और वे देखने आएं 

undefined
शीश महल को “मिरर पैलेस” के नाम से भी जाना जाता है

शीश महल को “मिरर पैलेस” के नाम से भी जाना जाता है. इसमें सुंदर कीमती कांच और पत्थरों से हाथ से तैयार की गई पेंटिंग शीश महल को एक अजूबा बनाती है. इसमें मौजूद मिरर-वर्क ने लंबे समय से सभी प्रकार की सजावट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.राजस्थान में शीश महल के इतिहास में यह ज्ञात है कि इसे राजा मान सिंह (द्वितीय) ने 1727 में बनवाया था. इसे ‘जय मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola