4G अपलोड और डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने मारी बाजी, जानें दूसरों का हाल
औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के बीच टक्कर देखने को मिली. अक्तूबर माह में एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 15 एमबीपीएस तो वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 14.5 एमबीपीएस रही.
20.3 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो की बादशाहत बरकरार
4जी औसत अपलोड स्पीड में लगातार दूसरे महीने जियो रहा नंबर 1
एयटेल की अपलोड स्पीड 2.7 एमबीपीएस के चिंताजनक स्तर पर पहुंची
Reliance Jio 4G Upload Download Speed: 5जी के रोल-आउट के बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अक्तूबर माह के लिए 4जी स्पीड टेस्ट के आंकड़े जारी कर दिये हैं. जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ अपलोड स्पीड में भी नंबर वन पोजीशन पर बनी हुई है.
ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 1.2 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला. अक्तूबर माह में स्पीड 20.3. एमबीपीएस मापी गई जबकि सितंबर माह में यह 19.1 एमबीपीएस थी.
आंकड़े बताते हैं कि औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के बीच टक्कर देखने को मिली. अक्तूबर माह में एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 15 एमबीपीएस तो वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 14.5 एमबीपीएस रही. दोनों कंपनियों ने पिछले माह से अपनी स्पीड में कुछ सुधार किया है. परंतु रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड, एयरटेल और वीआई से 5 एमबीपीएस से भी ज्यादा है.
रिलायंस जियो औसत 4जी अपलोड स्पीड में पिछले माह पहली बार नंबर वन पर पहुंची थी. कंपनी ने इस माह यानी अक्तूबर में भी 6.2 एमबीपीएस स्पीड के साथ अपनी पोजीशन बरकरार रखी है. वीआई (वोडाफोन-आइडिया) 4.5 एमबीपीएस स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है.
वहीं, एयरटेल की अपलोड स्पीड में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अक्तूबर में एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड 2.7 एमबीपीएस के चिंतजनक स्तर को छू गई. एयरटेल की अपलोड स्पीड जियो से आधे से भी कम पर पहुंच गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










