ePaper

हिंडनबर्ग मामले में सीनियर वकील महेश जेठमलानी का बड़ा खुलासा, खोली मास्टरमाइंड की पोल

Updated at : 17 Jan 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Mahesh Jethmalani

सीनियर वकील महेश जेठमलानी

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने इसे छोटा खिलाड़ी बताया और इसके पीछे जॉर्ज सोरोस और चाइनीज कनेक्शन का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से कई बड़े बिजनेस समूहों पर आरोप लगाए गए. इन्हीं में से भारत का अदाणी समूह भी शामिल रहा. इसके बाद भारतीय शेयर बाजार में मची उथल-पुथल ने नई बहस को जन्म दिया. इसी बीच, सीनियर वकील और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने एनडीटीवी के एक शो में हिंडनबर्ग की पूरी साजिश को उजागर करते हुए इसे एक छोटा खिलाड़ी बताया और इसके पीछे छिपे असली मास्टरमाइंड्स पर सवाल खड़े किए.

हिंडनबर्ग पर महेश जेठमलानी के बड़े खुलासे

महेश जेठमलानी ने दावा किया कि हिंडनबर्ग केवल इस पूरे खेल का एक “फ्रंट” था. उनके अनुसार हिंडनबर्ग का असली मास्टरमाइंड अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस और अन्य बड़े खिलाड़ी इस साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं. उन्होंने कहा कि सोरोस जैसे लोग भारत विरोधी एजेंडा चला रहे हैं.

हिंडनबर्ग में चाइनीज कनेक्शन

जेठमलानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पीछे चीन का लिंक होने की बात भी कही. उनका कहना है कि यह साजिश भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थी.

हिंडनबर्ग के बंद होने से क्या बदल जाएगी सियासत?

महेश जेठमलानी ने इस पर कहा कि हिंडनबर्ग के बंद होने का मतलब यह नहीं है कि इसके पुराने अपराध मिट गए. यह सिर्फ एक ऐहतियातन कदम है, जिससे कंपनी भविष्य में कार्रवाई से बच सके. हिंडनबर्ग के पीछे और भी बड़े चेहरे हैं, जिन्हें अभी तक सामने नहीं लाया गया है.

भारत के लिए चुनौतियां

जेठमलानी का कहना है कि भारत सरकार को ऐसी शॉर्ट सेलिंग की साजिशों से अपनी कंपनियों को बचाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करेगी. संसद में अदाणी ग्रुप पर उठाए गए सवालों और हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कंटेंट में समानता का जिक्र भी किया गया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, संदीप दीक्षित, परवेश वर्मा और रमेश बिधूडी में सबसे अमीर कौन?

डोनाल्ड ट्रंप और हिंडनबर्ग का कनेक्शन

महेश जेठमलानी ने अमेरिकी राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल की शुरुआत हिंडनबर्ग जैसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दे सकती है. महेश जेठमलानी के खुलासे से हिंडनबर्ग रिसर्च और इसके पीछे के मास्टरमाइंड्स पर नए सवाल खड़े हुए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इस मामले में क्या कदम उठाती हैं.

इसे भी पढ़ें: Rupees: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा बढ़कर 86.60 पर बंद, जानें पूरी खबर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola