ePaper

SBI ने बचत खातों पर ब्याज दर को घटाकर 2.75 फीसदी किया, लेकिन Loan हुए सस्ते

Updated at : 07 Apr 2020 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
SBI ने बचत खातों पर ब्याज दर को घटाकर 2.75 फीसदी किया, लेकिन Loan हुए सस्ते

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मंगलवार को सभी बचत खातों पर ब्याज दर को तीन फीसदी से घटाकर 2.75 फीसदी सालाना करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मंगलवार को सभी बचत खातों पर ब्याज दर को तीन फीसदी से घटाकर 2.75 फीसदी सालाना करने की घोषणा की है. नयी ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी. बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी होने की वजह से उसने बचत जमा ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का निर्णय किया है.

इसी के साथ ही, बैंक ने 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35 फीसदी कटौती करने की घोषणा की. बयान के मुताबिक एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी वार्षिक हो जाएगी.

अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है. बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola