ePaper

अप्रैल में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त, 31 मार्च से पहले करायें रजिस्ट्रेशन, तो मिलेगा चार हजार का फायदा

Updated at : 18 Mar 2021 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त, 31 मार्च से पहले करायें रजिस्ट्रेशन, तो मिलेगा चार हजार का फायदा

pm kisan samman nidhi yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच में किसानों के खाते में आने वाली है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अविलंब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करायें और इस आकर्षक योजना का लाभ लें.

विज्ञापन
  • 2019 में हुई थी योजना की शुरुआत

  • 31 मार्च से पहले करें रजिस्ट्रेशन पायें चार हजार रुपया

  • ऑनलाइन हो सकता है रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच में किसानों के खाते में आने वाली है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अविलंब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करायें और इस आकर्षक योजना का लाभ लें.

2019 में हुई थी योजना की शुरुआत

किसानों को सहायता देने के लिए सरकार उनके खाते में छह हजार रुपये सालाना की सहायता देती है. यह राशि किसानों को तीन किस्तों में मिलती है. यानी उन्हें दो-दो हजार रुपये मिलती है. पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. अबतक किसानों को सात किस्त मिल चुकी है. ऐसे में पूरी संभावना है कि अप्रैल में योजना की आठवीं किस्त आयेगी.

Also Read: LIC ने पेश की नयी पॉलिसी बचत प्लस, सेविंग के साथ सुरक्षा भी मिलेगी
31 मार्च से पहले करायें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो देर ना करें, आप 31 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन इस स्कीम के तहत करा लें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खाते में आठवीं किस्त के साथ दो हजार रुपये और आयेगा. यानी अगर आप 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो आपके खाते में चार हजार रुपये आ जायेंगे. नियम के अनुसार दरअसल जब भी कोई किसान रजिस्ट्रेशन कराता है तो सरकार उसको दो किस्तों की रकम एक साथ मुहैया कराती है. तो अगर आप इसका फायदा उठाते हैं, तो देर ना करें तुरंत रजिस्ट्रेशन करें.

ऑनलाइन ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आप घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन. इसके लिए आपको जिन दस्तावेज की जरूरत होगी वे हैं – खेत का दाखिल-खारिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड. इसके अलावा मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत होगी. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. उसके बाद वेबसाइट के Farmers Corner पर जाकर New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा. उसके बाद अपना आधार नंबर डाले फिर कैप्चा कोड डालकर अपने राज्य को चुनें और अपना डिटेल भरें. बस इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा.

Also Read: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला – चुनाव तो सद्दाम हुसैन और गद्दाफी ने भी जीता था, प्रकाश जावड़ेकर ने कही ये बड़ी बात

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola