ePaper

सेविंग के साथ सुरक्षा के लिए LIC की नयी पॉलिसी बचत प्लस में करें निवेश

Updated at : 18 Mar 2021 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
सेविंग के साथ सुरक्षा के लिए LIC की नयी पॉलिसी बचत प्लस में करें निवेश

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नयी योजना बचत प्लस (Bachat Plus) पेश की है. इस योजना की खासियत यह है कि इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है. एलआईसी की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि प्लान पांच साल में मैच्योर होगा अगर उस दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को मैच्योरिटी से पहले पूरा पैसा दिया जायेगा.

विज्ञापन
  • पांच साल में मैच्योरिटी वाले स्कीम को एलआईसी ने किया लॉन्च

  • बचत प्लस में न्यूनतम एक लाख रुपये करना होगा निवेश

  • पॉलिसीधारक की मौत हो जाने पर उसके परिजनों को मिलेगा पूरा पैसा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नयी योजना बचत प्लस पेश की है. इस योजना की खासियत यह है कि इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है. एलआईसी की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि प्लान पांच साल में मैच्योर होगा अगर उस दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को मैच्योरिटी से पहले पूरा पैसा दिया जायेगा.


Also Read: यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से मिलेगी फास्टटैग की सुविधा, इस कंपनियों के बीच हुआ है करार
क्या है पॉलिसी की खासियत

एलआईसी ने पॉलिसी के बारे में बताया कि यह पांच साल तक के लिए है. मैच्योरिटी के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित हो तो उसे एक मुश्त राशि प्रदान की जायेगी. इसमें डेथ पर सम एश्योर्ड चुनने का विकल्प दोनों सिंगल प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट तरीकों के लिए मिलता है. अगर पॉलिसीधारक की मौत पॉलिसी के पूरे होने के बाद हो जाती है, लेकिन निर्धारित मैच्योरिटी की तारीख से पहले, तो डेथ पर सम एश्योर्ड लॉयल्टी एडिशन के साथ भुगतान किया जायेगा.

न्यूनतम एक लाख तक की पॉलिसी

बचत प्लस स्कीम में न्यूनतम एक लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है. हालांकि अधिकतम राशि की कोई सीमा तय नहीं की गयी है. इस स्कीम में लोन की सुविधा भी दी गयी है.

LIC की लोकप्रिय पॉलिसी

LIC ने पिछले महीने बीमा ज्योति नाम से एक नयी पॉलिसी पेश की है. यह पॉलिसी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इस पॉलिसी के तहत बीमाधारकों को हर साल गारंटीड वृद्धि मिलती है. आइए जानते हैं इसके अलावा और कौन सी पॉलिसी है जिसे लोग पसंद करते हैं.

Also Read: योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया में राहुल गांधी पर बोला हमला-मंदिर में ऐसे बैठते हैं जैसे नमाज पढ़ रहे हों…

  • 1. एलआईसी बीमा ज्योति

  • 2. एलआईसी बचत प्लस

  • 3. न्यूज जीवन आनंद

  • 4. न्यू बीमा बचत

  • 5. सिंगल प्रीमियम Endowment Plan

  • 6. जीवन लाभ

  • 7. जीवन लक्ष्य

  • 8. आधार स्तंभ

  • 9. आधार शिला

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola