Breaking News : पेट्रोल और डीजल के मूल्य में तीन रुपये की वृद्धि, नई दर 15 जून से ही प्रभावी
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 15 Jun 2024 8:34 PM
कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तीन रुपए की वृद्धि की गई है.
Petrol Diesel price : कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में तीन रुपये की वृद्धि गई की है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में तीन रुपए की और डीजल की कीमत में 3.02 रुपए की वृद्धि की जा रही है. पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा. कर्नाटक में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 सौ रुपए है, इस लिहाज से अब पेट्रोल वहां लगभग 103 रुपए प्रति लीटर की रेट पर मिलेगा. वहीं डीजल की कीमत 85. 93 रुपए थी, जो अब बढ़कर 88.95 रुपए हो जाएगी.
सेल्स टैक्स में वृद्धि
कर्नाटक सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में यह बताया गया है कि सरकार ने टैक्स में वृद्धि की है, जिसकी वजह से पेट्रोल 3 रुपए और डीजल 3.02 रुपए महंगा हो जाएगा. सरकार ने पेट्रोल पर सेल्स टैक्स को 25.92 से बढ़ाकर 29.प्रतिशत कर दिया है. वहीं डीजल पर यह टैक्स 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया है. प्रदेश सरकार ने वित्त विभाग ने 15 जून को यह अधिसूचना जारी की है और पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि आज से ही प्रभावी हो गई है.
Also Read : Maharashtra: ‘PM मोदी ने जहां-जहां रोड शो किया वहां MVA की हुई जीत’, शरद पवार का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज
बीजेपी ने कसा तंज
कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि पर बीजेपी प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि यह बढ़ोतरी आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डालेगी. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने चुनाव खत्म होने के साथ ही डीजल और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि करके आम आदमी पर अतिरिक्त भार डाला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी तो वादे के अनुसार अपने बैंक खातों में 8500 रुपये की उम्मीद कर रहा था, इसके विपरीत उनपर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से दिवालिया हो गई है, यही वजह है कि वे कहीं से भी और कुछ भी करके राजस्व जमा करने की कोशिश कर ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










