Maharashtra: 'PM मोदी ने जहां-जहां रोड शो किया वहां MVA की हुई जीत', शरद पवार का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Jun 2024 4:18 PM

विज्ञापन

Shiv Sena

Maharashtra: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने संयुक्त बैठक की. जिसमें शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. जबकि उद्धव ठाकरे ने पूछा- मोदी की गारंटी का क्या हुआ.

विज्ञापन

Maharashtra: महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया. शनिवार को उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, शरद पवार गुट की एनसीपी और कांग्रेस ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने की घोषणा की.

शरद पवार ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, जहां भी प्रधानमंत्री का रोड शो और रैली हुई, वहां हमें जीत मिली. इसलिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना अपना कर्तव्य समझता हूं.

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, पूछा- मोदी की गारंटी कहां गई

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा ने ही 400 का नारा दिया था. अच्छे दिन के नैरेटिव का क्या हुआ, मोदी की गारंटी का क्या हुआ. देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारी सरकार रिक्शे के तीन पैरों जैसी है, केंद्र की भाजपा सरकार का हाल भी वही है. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा, यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी. जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यह सरकार मोदी सरकार थी और अब यह एनडीए सरकार बन गई है. अब देखना यह है कि यह सरकार कितने दिन चलती है. उन्होंने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए कहा, हम उन सभी लोगों के साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे साथ रहे, और हमारे साथ संघर्ष किया. अगर कुछ लोग हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हम देखेंगे.

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लोगों को धन्यवाद कहा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, हम सभी आज महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करने और सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक साथ आए हैं. महाराष्ट्र की जनता ने एमवीए उम्मीदवारों को विजयी बनाया है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार महाराष्ट्र के इंडिया गठबंधन के नेता आज मिले. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जनता का धन्यवाद करने के लिए है. हमें महाराष्ट्र में अच्छी संख्या में वोट मिले हैं. हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट दिया, वैसा ही प्यार हमें विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा और अब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा.

Also Read: Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण जल संकट, AAP सरकार ने हिमाचल से लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola