Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण जल संकट, AAP सरकार ने हिमाचल से लगाई मदद की गुहार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Jun 2024 3:12 PM
Atishi
Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है. हरियाणा के साथ जल संकट के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने हिमाचल प्रदेश से मदद की गुहार लगाई है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, कल ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की बैठक में हिमाचल प्रदेश ने दोहराया है कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है. हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि ऊपरी यमुना के अपने हिस्से के पानी में से उसके पास 130 क्यूसेक अतिरिक्त पानी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. दिल्ली ने हरियाणा से मानवीय अपील की है, जिसमें राज्य से दिल्ली के लिए कुछ अतिरिक्त पानी छोड़ने का आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों से भी बात की है, और पूरी संभावना है कि दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ जाएगा और हरियाणा के अधिकारियों से मुलाकात करेगा. आतिशी ने दिल्ली के लोगों से विशेष आग्रह किया है. उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के लोगों से भी आग्रह करती हूं कि वे उपलब्ध पानी का सचेत और सावधानीपूर्वक उपयोग करें.
जल संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन राजधानी के 280 ब्लॉक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ. सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की. बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ दिया. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राजधानी में गहराए जल सकंट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की.
पानी के लिए अफरा-तफरी
दिल्ली में पानी को लेकर स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. लोग दिन-दिनभर पानी के लिए लाइन में खड़े रहते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं. टैंकर का इंतजार होता है और गाड़ी आने के बाद लोगों में पानी लेने के लिए होड़ लग जाती है. सड़कों पर डब्बों की लंबी लाइन लगी रहती है. लोग पाइप लेकर टैंकरों का इंजतार करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










