उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, 10 यात्रियों की मौत

Rudraprayag accident : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया. जानें ताजा अपडेट यहां
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया है जिसमें 15 -16 लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ सहित अन्य टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू किया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया. हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है. हादसे में करीब 7 लोग घायल हैं. हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या लिखा ‘एक्स’ पर
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ जो काफी दुखद है. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. आगे उन्होंने लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










