Fact Check : NEET विवाद के बीच अग्निवीर का Viral Video, आंदोलन को समर्थन का दावा कितना सही?

Updated:
विज्ञापन
अग्निवीर की वर्दी में शख्स (Photo: Insta)

अग्निवीर की वर्दी में शख्स (Photo: Insta)

Fact Check : क्या NEET विवाद को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब सोशल मीडिया पर फेक वीडियो का शिकार हो रहा है? आंदोलन से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन उनकी सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग अग्निवीर की वर्दी में नजर आ रहे हैं और छात्रों के समर्थन में बातें करते दिख रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. आखिर वायरल वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है और इसकी सच्चाई क्या है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Fact Check : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग अग्निवीर की वर्दी में नजर आ रहे हैं. 'Breakingsatya' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि भारतीय जवान छात्रों के समर्थन में हैं और जल्द ही दिल्ली पुलिस व भारतीय सेना आमने-सामने हो सकती है.

हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की जांच करने पर इसके समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी या विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली है. किसी भी सरकारी एजेंसी या न्यूज एजेंसी की ओर से भी ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है. ऐसे में यह दावा संदिग्ध नजर आता है. उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह वीडियो फर्जी या भ्रामक प्रतीत हो रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.

View on Instagram

खुद को अग्निवीर बताने वाले कौन हैं ये शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग अग्निवीर की वर्दी में नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों को लगता है कि भारतीय सेना उनके साथ है, लेकिन ऐसा नहीं है. वह दावा करता है कि सेना देश के युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है. वहीं, वीडियो में एक अन्य व्यक्ति यह कहता दिख रहा है कि जल्द ही अग्निवीरों की नई बैच आने वाली है और इसके बाद दिल्ली पुलिस की ताकत का पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर पथराव, आफरा-तफरी और आंसू गैस के गोले: 22 जुलाई की रात दिल्ली के संसद मार्ग पर क्या हुआ? देखें तस्वीरें

वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो में मौजूद लोग अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहते.

छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो गया है तेज

जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन सोनम वांगचुक के समर्थन के बाद और तेज हो गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार (22 जुलाई) की रात संसद मार्ग पर हालात बिगड़ गए. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान पथराव और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें 2 एसीपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. हिंसक स्थिति के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

20 जून 2026  से चल रहे इस आंदोलन में प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola