कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'सुशासन बाबू'? जानिए नीतीश कुमार की नेटवर्थ

Published by :Abhishek Pandey
Published at :14 Apr 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar Net worth

नीतीश कुमार (फोटो: सोशल मीडिया )

Nitish Kumar Net worth: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अब अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. आइए, एक नजर डालते हैं नीतीश कुमार की नेटवर्थ पर.

विज्ञापन

Nitish Kumar Net worth: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आया जब नीतीश कुमार ने कैबिनेट भंग कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनके दिल्ली जाने के फैसले ने राज्य में नए नेतृत्व के लिए रास्ता साफ कर दिया है. विधायक दल के बैठक के बाद बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. इस बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का ऐलान किया.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे. सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने भी किया. सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से आते हैं. अगर संपत्ति की बात करें, तो राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था, जिसमें नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.66 करोड़ रुपये बताई गई थी.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के पास हाथ में नकद (Cash) के तौर पर महज 20,552 रुपये हैं. उनकी कुल चल संपत्ति की वैल्यू 17.91 लाख रुपये आंकी गई है, जो उनकी ‘मिस्टर क्लीन’ की छवि को पुख्ता करती है.

ज्वेलरी से लेकर कार तक का डिटेल्स

पूर्व मुख्यमंत्री के पास निवेश और शौक के नाम पर बहुत कम चीजें हैं. हलफनामे के अनुसार, उनके पास केवल दो अंगूठियां हैं. एक 20 ग्राम सोने की और दूसरी चांदी की, जिसमें मोती जड़ा है. इन दोनों की कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये है. वाहनों की बात करें, तो उनके पास साल 2015 में खरीदी गई एक ‘फोर्ड इकोस्पोर्ट्स’ कार है, जिसकी कीमत 11.32 लाख रुपये बताई गई है. यह कार भी अब करीब 11 साल पुरानी हो चुकी है.

दिल्ली में एक फ्लैट और अचल संपत्ति का ब्यौरा

नीतीश कुमार की अचल संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा दिल्ली में स्थित उनका एक फ्लैट है. द्वारका के संसद कोऑपरेटिव में स्थित यह फ्लैट करीब 1000 स्क्वायर फीट का है, जिसे उन्होंने साल 2004 में महज 13.78 लाख रुपये में खरीदा था. आज के बाजार भाव के हिसाब से इस फ्लैट की कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये हो चुकी है. बिहार में उनके नाम पर कोई बड़ी अचल संपत्ति का जिक्र हलफनामे में नहीं है, जो उनकी सादगी को दर्शाता है.

Also Read: राइफल-रिवॉल्वर से लेकर करोड़ों की जमीन तक, जानिए बिहार के नए CM सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola